अरवल: सरइया गांव में दो वर्षीय बालक को सांप ने काटा, सदर अस्पताल में भर्ती
Arwal, Arwal | Apr 7, 2025 सरइया गांव में सोमवार सुबह 5:00 बजे एक दर्दनाक घटना हुई, जहां दो वर्षीय सूरज कुमार, पिता अखिलेश चौधरी को सांप ने काट लिया। परिजनों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की टीम बच्चे का इलाज कर रही है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।