बनासो के बिलण्डी से विष्णुगढ़ बीडीओ ने बिरहोरों के बीच कंबल बांटकर किया वितरण अभियान का शुभारंभ। बढ़ती ठंड और शीतलहरी के सितम को देखते हुए प्रशासन ने गरीबों और असहायों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। विष्णुगढ़ बीडीओ अखिलेश कुमार ने बनासो पंचायत के बिलण्डी में आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों के बीच कंबल वितरण कर प्रखंड स्तरीय राहत कार्यक्रम का शुभारंभ किया।