भोरे: भोरे थाना पुलिस ने लग्जरी कार से 126 लीटर विदेशी शराब जब्त की, चालक गिरफ्तार, यूपी से लाई जा रही थी शराब
भोरे थाना क्षेत्र के भिगारी बाजार के तीन मोहनी पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 126 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर लिया। वहीं शामिल चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय के नेतृत्व में की गई। बुधवार की दोपहर 2:00 बजे जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।