ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत और दो घायल
तेज रफ्तार दो बाईकों में आमने सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक किसान की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई,तो दो गंभीर रूप से घायल हुए है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। घटना पपौंध थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव में बुधवार शाम 5 बजे घटी है।