सूरतगढ़ के पशु चिकित्सालय मैदान परिसर मे शुक्रवार रात से परशुराम प्रीमियर लीग सीजन-4 का उद्घाटन किया गया। विप्र समाज के प्रदेश अध्यक्ष सहित जिला और स्थानीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। यह टूर्नामेंट 24 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें 12 टीमें हिस्सा ले रही है। उद्घाटन मैच सारस्वत 11 और शर्मा ईंट के बीच खेला गया। जिसमें शर्मा ईंट 6 विकेट से जीता।