देवसर: 17 अप्रैल की शाम 6 बजे जिले में चुनावी प्रचार-प्रसार थम गया
17 अप्रैल की शाम 6 बजे जिले में चुनावी प्रचार-प्रसार थम गया है। लोकसभा निर्वाचन का चुनावी शोर गुल मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व बुधवार 17 अप्रैल की शाम 6 बजे से थम गया। इस अवधि के बाद चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार या राजनैतिक दल चुनावी प्रचार के लिए जुलूस और आम सभाओं का आयोजन नहीं कर सकेंगे।