भीलवाड़ा: नाडी में नहाने गए 13 वर्षीय युवक की डूबने से हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर, शव को मोर्चरी में रखवाया गया
भीलवाड़ा। आटूण ग्राम पंचायत के गांव ठगों का खेड़ा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ नाडी में नहाने गया एक युवक गहरे पानी में समा गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासी ने बताया कि नारू पुत्र सुरेश कंजर नाडी मे नहाने गया था जो अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।