नेशनल हाईवे-30 पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मोतीनाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भाई-बहन नाला के पास आज बुधवार की रात 8 बजे एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कमलेश मरावी, पिता विकारी मरावी निवासी बेगा टोला के