फतेहपुर: अंदौली गांव में घर के बाहर खेल रही 8 वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
फतेहपुर राधानगर थाना क्षेत्र के अंदौली गांव में रविवार की सुबह आठ साल की गौसिया घर के बाहर खेल रही थी तभी लावारिस कुत्तो के झुंड ने उसके ऊपर हमला बोल दिया यह देख परिजन आ गए और लाठी डंडो से कुत्तो को भगाया तब कहि गौसिया की जान बची फिलहाल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।