धार: 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने के मामले में धार कोर्ट ने दोषी को सुनाई 10 साल के कारावास की सजा
Dhar, Dhar | Dec 28, 2024 पीथमपुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म हुआ था। इस प्रकरण में धार कोर्ट ने आरोपी लखन पिता परसू उम्र 35 साल निवासी लोधी मोहल्ला को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी दुष्कर्म के दौरान पीड़िता के घर के बाहर जुते व काला कोर्ट भूलकर चला गया था, जिसे भी पुलिस ने कार्यवाही के दौरान जब्त किया था। कोर्ट में जब्त हुआ सामान भी पेश किया गया था।