फिरोजाबाद के सिरसागंज नगर में कुंजपुरा रोड स्थित शगुन गार्डन में रविवार को माता सावित्रीबाई फुले की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश चयन सेवा आयोग सीमा शाक्य एवं पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य उपस्थित हुए। अतिथियों का समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। वहीं वक्ताओं ने माता सावित्री बाई फूले के जीवन पर प्रकाश डाला।