मवाना: सड़क हादसे में फौजी और उसके साथी की मौत के मामले में मवाना थाने पर हुआ मुकदमा दर्ज
Mawana, Meerut | Jan 22, 2026 मंगलवार को मवाना के मेरठ रोड पर ओवरलोड गन्ने के ट्रक से बुलेट बाइक सवार फौजी शिवम व उसके साथी की टक्कर होने के बाद पहिए से कुचलने से मौत हो गई थी। इस मामले में मवाना थाने पर बुधवार को देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया है यह जानकारी मवाना थाना प्रभारी द्वारा गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे दी गई।