शिवपुरी नगर: सेलिब्रेशन गार्डन के पास कार ने स्कूटी को टक्कर मारी, मां-बेटी गंभीर घायल; सीसीटीवी में कैद
आरती कोली उम्र 23 वर्ष पुत्री पदमसिंह कोली, निवासी कत्थामील अपनी मां राजकुमारी कोली के साथ गुरुवार को इलेक्ट्रिक स्कूटी से माधव चौक की ओर जा रही थीं। सुबह लगभग 11 बजे जैसे ही वे सेलिब्रेशन गार्डन के पास पहुंचीं, तभी पीछे से आ रही सफेद रंग की कार क्रमांक MP 07 M 0007 के चालक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।