देवघर: झारखंड में व्यापक अनियमितता को लेकर देवघर ब्लॉक परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन
झारखंड में हो रहे व्यापक और अनियमितता को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देवघर ब्लॉक परिसर में मंगलवार दोपहर 2:30 बजे धरना प्रदर्शन का आयोजन किया राज्यपाल को संबोधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर जमकर नारेबाजी करते हुए सुधरने की चेतावनी दी ।