गिरियक: रैतर गांव के समीप फोरलेन सड़क में बन रहे डिवाइडर पर आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया रोक
गिरियक प्रखंड अंतर्गत रैतर गांव के समीप फोरलेन सड़क पर बन रहे डिवाइडर पर आक्रोशित ग्रामीणों ने रोक लगा दिया है. इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि हमलोगों के बच्चे उत्क्रमित मध्य विद्यालय रैतर में पढ़ने जाते है. अगर यहां डिवाइडर लगा दिया जायेगा तो बच्चों को दो किलोमीटर घूमकर विदयालय जाना पड़ेगा.