पूरनपुर: जेठापुर मार्ग पर सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जेठापुर निवासी रामपाल ने बताया 8 सितंबर को उनका सगा भाई राजेंद्र कुमार मोहनपुर जप्ती बाजार से सब्जी लेकर घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह गांव जाने वाली कच्ची साइट में पहुंचे। तभी अज्ञात बाहन ने उनको टक्कर मार दी थी। हादसे में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया