टाऊन में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो जनों की मौत हो गई जबकि एक जना गंभीर रूप से घायल हो गया। टाऊन थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई ने बताया कि झांबर गांव के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार संत कुमार और हनुमान की मौत हो गई जबकि तीसरे गंभीर घायल को हनुमानगढ़ से हायर सेंटर रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक पिकअप सहित मौके से फरार हो गया।