अंतर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम राजगढ़ मे चल रही 69वीं राज्य स्तरीय ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता छात्र वर्ग 2025 (17 वर्ष / 19 वर्ष) के तीसरे दिन मुकाबले रोमांचक रहे, जिसमें 19 वर्ष आयु वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में रोनी वर्मा झुझुनू ने प्रथम, ललित पूनियां चूरू द्वितीय व संजय मीणा जयपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता मे तरुण राणा झुंझुनू ने प्रथम रहे।