फरीदपुर: क्षेत्र के ग्राम खलपुर के युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज
फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खलपुर के रहने वाले राजेश प्रताप सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कार से वापस अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में दबंग राम सिंह पुत्र महेश व उसके तीन-चार साथी ट्राली लेकर रास्ते में खड़े थे पीड़ित ने जब ट्राली हटाने को कहा तो दबंगों ने पीड़ित के ऊपर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया मामले की शिकायत थाना पुलिस से की