गोरखपुर: गुलरिहा थाना क्षेत्र का नहीं है असलहा लहराने का वायरल वीडियो, थाना प्रभारी ने स्पष्टीकरण किया जारी
गोरखपुर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें कुछ लड़के देसी तमंचे के साथ वीडियो बना रहे थे। इस वीडियो को मीडिया और अखबारों में खोराबार थाना क्षेत्र के चड्डी गैंग का बताया गया, जबकि थाना प्रभारी गुलरिया शशि भूषण राय ने स्पष्टीकरण जारी कर बताया है कि यह वीडियो कानपुर का है और काफी पुराना है उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों की जानकारी के गलत खबर चलाई गई है।