कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने चाईबासा में दो जिलों के एसपी सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सरायकेला- खरसावां जिले के एसपी मुकेश कुमार लुणायत व पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी अमित रेनू सहित दोनों जिलों के डीएसपी व विभिन्न सर्किल इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी शामिल थे।