मानसी: नेपाल को 1-0 से हराकर बंगाल की टीम फाइनल में पहुंची, मानसी रेलवे मैदान में चल रहा है तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट
मंगलवार 4:00 बजे रेलवे मैदान मानसी में चल रहे 17वीं विजय कुमार यादव पूर्व मुखिया मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में मंगलवार को बंगाल की टीम ने नेपाल को 1-0 से हराकर फाइनल में पहुंच गई। बंगाल का मुकाबला 8 जनवरी को झारखंड की टीम से होगा। मैच आरंभ होने पर दोनों टीम के खिलाड़ी एक दूसरे पर गोल करने का भरपूर प्रयास किया।