मानसी: मानसी रेलवे जंक्शन से जीआरपी ने 21 बोतल विदेशी शराब बरामद की, तस्कर फरार
मानसी रेलवे जंक्शन से सोमवार 2:00 बजे जीआरपी ने 21 बोतल विदेशी शराब लावारिस अवस्था में बरामद किया। जीआरपी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि एक थैला के अंदर रखे दो छोटे-छोटे झोले में 11 व 10 बोतल अलग अलग रखा हुआ था। उन्होंने कहा कि पुलिस की भनक पाकर तस्कर भागने में सफल रहा। प्राथमिकी दर्ज कर फरार तस्कर की शिनाख्त की जा रही है।