गुना नगर: चलती बाइक पर चाइनीस मांझे से एक व्यक्ति का गला कटा, गुना कलेक्टर ने दिखाई संवेदना, घायल को दी आर्थिक सहायता
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल 6 जनवरी को चाइनीस माझा से गला कटने से घायल ग्राम कुंदा निवासी जेमा बंजारा को ₹5000 की आर्थिक सहायता कलेक्ट्रेट में दी है। कलेक्टर ने कहा, 31 दिसंबर को जेमा बंजारा का चलती बाइक पर बजरंगगढ़ रेलवे ओवर ब्रिज गुना में चाइनीस मांझा से गला कटा था। पीड़ित ने आर्थिक सहायता की मांग की थी। कलेक्टर ने मानवीय संवेदना दिखाई घायल कि मदद की।