चाचौड़ा बीनागंज में स्वामी रामानंद आश्रम में कई वर्षों से सेवा दे रहे महंत मुनीश्वर दास त्यागी का उज्जैन में उपचार के दौरान दो दिन पूर्व देवलोक गमन होने पर उज्जैन में अंतिम संस्कार हुआ। 20 नवंबर को गुना बीनागंज कृषि मंडी से उनके भक्त और श्रद्धालुओं ने अस्ति कलश यात्रा निकाली। जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।