मांझा: छवही गिरी पेट्रोल पंप के पास से डायल 112 पुलिस ने लापता किशोर को बरामद कर परिजनों को सौंपा
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के छवही गिरी पेट्रोल पंप के पास से डायल 112 की पुलिस ने शनिवार की शाम 7:00 बजे लापता एक किशोर को बरामद किया है।वहीं बरामद किए गए किशोर को डायल 112 की पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। इसकी जानकारी डायल 112 की पुलिस के द्वारा दी गई है।