कुरवाई: कुरवाई पुलिस ने वकील के घर में हुई चोरी का मामला सुलझाया, 2 आरोपी गिरफ्तार
कुरवाई पुलिस ने एक वकील के घर में हुई चोरी का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का माल बरामद किया है।24 अप्रैल को नवीन जैन एडवोकेट के घर में चोरी हुई थी। वह परिवार के साथ कटनी में एक विवाह समारोह में गए थे। इस दौरान चोरों ने उनके बंद मकान में सेंध लगाकर तीन अलमारियां तोड़ीं।