हाटा: अहिरौली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में एक अभियुक्त को एक अदद चाकू के साथ अहिरौली बाजार से किया गिरफ्तार
कुशीनगर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में हत्या के मुकदमे में अभियुक्त फिरोज आलम पुत्र नवी हसन भटगावां थाना अहिरौली को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से एक घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया, जिसके क्रम में मुकदमा संख्या 77/2024 धारा 307, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जेल भेज दी है।