रावतभाटा: शकं के आधार पर पति ने अपनी ही पत्नी के साथ मारपीट कर किया लहू लूहान , रावतभाटा उपखंड क्षेत्र के चारभुजा की है घटना
पीड़ित महिला ने बताया कि कई दिनों से मारपीट का दर्द बर्दाश करती रही। 31 जनवरी की रात पति ने मुंह मे कपड़ा ठूसकर लोहे की रॉड व डंडे से बुरी तरह मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। उसके बाद महिला के पीहर पक्ष ने महिला का उपचार करवा आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दी। रावतभाटा थानाधिकारी सुनीता गुर्जर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर थाना स्तर पर अनुसंधान जारी हैं।