रावतभाटा: चम्बल नदी में मछली ठेकेदार के आदमीयों ने 3 मछुआरों को बंधक बनाकर कई घंटों तक कि मारपीट, प्राईवेट पार्ट में डाला पेट्रोल
रावतभाटा राणा प्रताप सागर बांध क्षेत्र स्थित चंबल नदी में मछली पकड़़ने वाले ठेकेदार के आदमियों ने 3 मछुआरों को बंधक बनाकर जंगल में ले जाकर कई घंटों तक कि मारपीट। उसके बाद मछली चोरी का आरोप लगाकर मध्यप्रदेश की गांधीसागर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ितों ने थाने में शिकायत दी। जिस पर रावतभाटा थानाधिकारी सुनीता गुर्जर ने कहा जल्द आरोपीयों को गिरफ्तार कर कार्यवाही होगी