जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत जामा प्रखंड के जामा से कैरावनी जाने वाली सड़क मार्ग पर चतरा पुल के समीप गुरुवार 5:00 बजे जामा से चिकिनिया की ओर जा रही स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया।इस घटना में स्कूटी चालक स्कूटी लेकर झाड़ी में जा गिरा इस घटना में चालक घायल हो गया ग्रामीणों के द्वारा घायल को उठाकर जामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।थाना को दी गई सूचना।