अरवल: किंजर के पास सड़क दुर्घटना में घायल महिला की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
Arwal, Arwal | Sep 12, 2025 अरवल जिले के किंजर के पास लखौर सैदपुर की निवासी सरोजा देवी (45 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वाहन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल अरवल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी स्थिति बिगड़ गई और डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।