अरवल: सोन नहर से मिला लापता युवक का शव, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Arwal, Arwal | Sep 12, 2025 अरवल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 ओझ बिगहा निवासी विकलांग युवक कमलेश चंद्रवंशी (35 वर्ष), पिता सीधी प्रसाद, कल शाम शौच के लिए निकले थे लेकिन घर नहीं लौटे। शुक्रवार 9:00 बजे सुबह नगर परिषद कार्यालय के पास सोन नहर में उनका शव तैरता मिला। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष मोहम्मद साबरी अली दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया।