अंजड़: करणी सेना अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर की यात्रा अंजड़ पहुंची, 21 सूत्रीय मांगों पर समर्थन मांगा, साफा बांधकर स्वागत किया
Anjad, Barwani | Dec 6, 2025 अंजड हरदा कांड के विरोध में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर की जन क्रांति न्याय यात्रा अंजड नगर में पहुंची। यहां करणी सेना परिवार और नगर के राजपूत समाजजनों ने उनका स्वागत किया। इसके पुर्व यात्रा के नगर में प्रवेश पर पृथ्वीराज सिंह चौहान, चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया वहीं सराफा बाजार स्थित गढ़ी महोल्ला में साफा बांध स्वागत किया।