जरमुंडी थाना क्षेत्र बासुकीनाथ क्यू कंपलेक्स के पास शुक्रवार 7 बजे के लगभग दुमका से परीक्षा देकर लौट रहे युवक की स्कूटी और मारुति से टक्कर हो गई।इस घटना में स्कूटी चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल को तुरंत जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया।घायल बासुकीनाथ निवासी है।