कांके: सदर थाना क्षेत्र में लूटपाट करने के मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Mar 29, 2026 सदर थाना क्षेत्र सहित कई इलाकों में लूटपाट की घटना को अंजाम देने के मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार। रविवार शाम करीब पांच बजे सिटी एसपी पारस राणा और ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के द्वारा डोरंडा थाना, पुंदाग, BIT ओपी, ओरमांझी और टाटीसिल्वे में लूटपाट और डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।