पन्ना: माधोगंज मे जंगल बकरी चराने गए युवक पर खूंखार भालू ने किया जानलेवा हमला प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय किया रेफर।
Panna, Panna | Feb 6, 2024 पन्ना जिले में खूंखार भालुओ का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। और आए दिन भालूओ के हमले से लोग घायल हो रहे है। ताजा मामला पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन क्षेत्र उत्तर वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र अजयगढ़ के कक्ष क्रमांक पी- 220 माधोगंज में बकरी चराने गए युवक बबलू सोनकर पर अचानक खूंखार भालू ने हमला कर दिया, किसी तरह युवक ने शोर मचा कर भालू को भगाया।