अमरोहा: एसपी के निर्देश पर पुलिस ने जिलेभर के अलग-अलग स्थानो से 37 शातिर अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की
Amroha, Amroha | Apr 5, 2024 एसपी कुवंर अनुपम सिंह ने बताया कि आज शुक्रवार को जिलेभर के अलग-अलग स्थान से पुलिस में 37 शातिर अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। एसपी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस लगातार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है। और पुलिस का ही अभियान लगातार जारी रहेगा। एसपी ने कहा की जो अपराध करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।