अमरोहा: अमरोहा जिले भर में अलविदा जुम्मे की नमाज शांतिपूर्ण हुई अदा, सभी मस्जिदों पर पुलिस फोर्स रहा तैनात
Amroha, Amroha | Apr 5, 2024 आज रमजान महीने की अलविदा जुम्मे की नमाज को लेकर एसपी के निर्देश पर जिले भर की सभी मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा।जिले में शांतिपूर्ण तरीके से जुम्मे की नमाज को अदा किया गया है।एसपी ने बताया कि जुम्मे की नमाज को लेकर आज पुलिस अलर्ट थी। जिले में सभी जगह नमाज को शांतिपूर्ण अदा किया गया है।