निरसा थाना क्षेत्र के ईसीएल मुगमा एरिया अंतर्गत चापापुर टू कोलियरी मार्ग पर बीती रात एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनवाद पंचायत के कोड़ाडंगाल निवासी मिथुन कुंभकार के रूप में की गई है। बुधवार की सुबह 10 बजे बताया गया कि मिथुन देर रात 11 बजे से 12 बजे के बीच अपने घर लौट रहा था।