फरसगांव नगर के बड़ेडोंगर चौक में शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे ट्रक से बाइक टकरा गई।इस हादसे में बाइक में सवार ग्राम पर्रेबानगांव निवासी अंतू शोरी और कृष्णा शोरी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल लाया गया। दोनों का प्राथमिक उपचार के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।