नागदा: ट्रेन से उतरते समय युवक दुर्घटनाग्रस्त, एक हाथ कटा, RPF SI व GRP प्रधान आरक्षक ने अस्पताल पहुंचाया
नागदा शहर के प्लेटफार्म से कुछ दूरी पर यात्री ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक दुर्घटना का शिकार हो गया, जिससे युवक का एक हाथ कट गया, गंभीर रुप से घायल युवक को आरपीएफ की महिला एसआई, जीआरपी के प्रधान आरक्षक बिना एम्बुलेंस के इंतजार किए, सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर गहन चिकित्सा के लिए इंदौर रैफर किया। -