गोविंदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, प्रिंस खान का शूटर घायल, सब इंस्पेक्टर को भी लगी गोली
कोयलांचल एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा है। रविवार की शाम लगभग 5 बजे धनबाद पब्लिक स्कूल के पास पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में गिरोह का एक कुख्यात शूटर पुलिस की गोली का शिकार हुआ है, वहीं अपराधियों के हमले में सरायढेला थाना के सब इंस्पेक्टर बालमुकुंद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।