इंदौर: लसूडिया मोरी में पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात
Indore, Indore | Apr 7, 2025 इंदौर की लसूडिया मोरी इलाके में रहने वाले पेट्रोल पंप कर्मचारी आकाश चौहान नामक युवक के द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक आकाश की शादी एक माह पहले ही हुई थी। जिसमें उसकी पत्नी उसके मायके गई हुई थी। वही आज सुबह आकाश के द्वारा अपने घर में फांसी लगा ली, इस बात की जानकारी तब लगी जब आकाश की मां उसके कमरे में पहुंची थी।