लालगंज: जिला सहकारी बैंक लालगंज के झिनकु राम निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, लोगों ने जोरदार स्वागत कर दी बधाई, खुशी की लहर दौड़ी
आजमगढ़ जनपद के लालगंज में भारतीय जनता पार्टी के नेता झिनकू राम जिला सहकारी बैंक लालगंज के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए । झिनकू राम के विरोध में कोई और पर्चा न भरा न होने के कारण वह निर्विरोध अध्यक्ष घोषित हुए । वही भाजपा नेता झिनकु राम के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया ।