फरेंदा: कोल्हूई में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
महराजगंज जनपद के कोल्हूई कस्बे में शनिवार शाम 5 बजे नवविवाहिता अप्सरी खातून (मूल निवासी मधुबनी, बिहार) का शव घर के अंदर पंखे की कुंडी से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची कोल्हूई पुलिस व सीओ फरेंदा दीपशिखा वर्मा की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया गया। मृतका का पति अरबाज अली बाहर रहकर काम करता है। फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष आशिष सिंह ने बताया