मनेर: जमुनियां टोला गांव में जमीनी विवाद को लेकर वृद्ध दादा व चाचा की युवकों ने किया पिटाई, थाना में पहुंचकर किया शिकायत
Maner, Patna | Jun 10, 2024 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया टोला गांव में जमीन विवाद को लेकर एक वृद्ध दादा व चाचा की युवकों ने जमकर पिटाई कर घायल कर दिया। इसके बाद पीड़ित वृद्ध राजनाथ राय व उनके बेटे राम अयोध्या राय मनेर थाना में लिखित शिकायत कर गुहार लगाई है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया।