सागर नगर: खेत में गाय घुसने के विवाद में दबंगों ने अहिरवार परिवार को पीटा, पत्नी ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
बांदरी थाना क्षेत्र के ग्राम जामुनखेड़ी में खेत में गाय घुसने को लेकर विवाद के बाद दबंगों ने अहिरवार परिवार की जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता बृजेश अहिरवार घायल अवस्था में मंगलवार दोपहर 2 बजे एसपी कार्यालय पहुंची और कार्रवाई की मांग की। बृजेश ने बताया कि भागीरथ दांगी और उसके साथियों ने लोहे की पाइप से उनके पति, नानी और उन पर हमला किया।