ग्राम पंचायत गोविंदपुर में लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार सुबह 5:00 बजे से व्रती महिलाएं सूर्य देव के सुबह के अर्घ्य देने के लिए जल में खड़ी हो गई और विधि विधान से मंत्र उच्चारण के साथ सुबह का अर्घ्य देकर आरती एवं हवन के बाद छठ पर्व का समापन हुआ।