ग्राम कांटी में श्री हरि नाम संकीर्तन प्रभात फेरी की वर्ष गाँठ शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से धूम धाम के साथ मनाई गई। वर्ष गांठ के कार्यक्रम में आस पास के क्षेत्र की भजन मंडलिया एवं प्रभात फेरियां शामिल हुई। जो कीर्तन के साथ अलग अलग दलों में गाँव की गलियों से होकर गुजरी। कार्यक्रम देर शाम तक चला। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।